Breaking News

रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेन के नीचे जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप

05 Jul, 2021 930

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान के स्‍थली रेलवे स्‍टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के नीचे बम जैसी कोई चीज देखे जाने से हड़कंप मच गया। बाद में बम निरोधक दस्‍ते की जांच में वो जिंदा बम निकला, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया। रविवार शाम को पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के पूर्व स्थली रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म के पास ट्रेन के नीचे बम मिलने से पूरे स्टेशन परिसर पर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। बताया गया कि रविवार शाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के नीचे बम जैसी कोई वस्तु देखी गई।वस्‍तु देखने में संदिग्‍ध लगने पर इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ अधिकारियों ने वहां रेलवे ट्रैक की घेराबंदी कर ट्रेन को वहां से हटाया। बाद में बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी देकर बुलाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता वहां पहुंचा और बम को बरामद कर लिया है। बाद में उसे निष्क्रिय कर दिया गया। समय रहते बम की सूचना मिलने के बाद एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जीआरपी और आरपीएफ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। इस पूरी घटना को लेकर रेलवे स्‍टेशन पर हड़कंप मचा हुआ था। का माहौल रहा। राहत की बात है कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

अन्य खबरे