Breaking News

राहुल को पप्पू नहीं पापा होना चाहिए

17 Dec, 2018 1264

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

राहुल गांधी के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपनी एक दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को लोग पप्पू बोलते थे, लेकिन मेरा ये सुझाव उनको है कि पप्पू नहीं आपको पापा होना चाहिए और पापा होने के लिए जल्दी शादी करनी चाहिए, आपको तीन राज्यों में सफलता मिली है. राहुल गांधी जल्दी शादी करें और पापा बनने के काम करें। गौरतलब है कि हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन राज्यों में सरकार बनाई है. इसीलिए अक्सर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू कहने वाले बीजेपी नेता अब उन्हें पप्पू कहने से बच रहे हैं. अब देखना है कि रामदास आठवले की सलाह पर राहुल गांधी कितना ध्यान देते हैं या नहीं. 

अन्य खबरे