Breaking News

राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है बहन प्रियंका

16 Dec, 2017 1348

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

कांग्रेस की कमान अब राहुल गांधी के हाथों में आ चुकी हैं। शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कोंग्रेसियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पटाखे फोड़कर ,मिठाई बांटकर कोंग्रेसियों ने अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। इस मौके पर राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थी।

प्रियंका ने सबसे पहले राहुल के घर जाकर उन्हें बधाइयां दी उसके बाद मां के साथ पार्टी दफ्तर पहुंची। आपको बता दें कि अमेठी-रायबरेली की दुर्गा कही जाने वाली सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी की जीत में प्रियंका एक अहम भूमिका निभाती है।

सोनिया और राहुल भले ही पुरे देश भर में प्रचार करते हो लेकिन रायबरेली में प्रियंका गांधी ही चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालती है। शनिवार को राहुल की ताजपोशी के दौरान प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ नज़र आई और उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सदस्य डॉ.संजय सिंह से भी मुलाक़ात की।

प्रियंका वर्ष 1999 से ही चुनाव में अप्रत्यक्ष रूप से सक्रिय है क्योंकि 1999 के लोकसभा चुनाव में पहली बार मां सोनिया को जीत दिलाने में उनका अहम योगदान रहा। रायबरेली से लेकर अमेठी और दिल्ली में मौजूद तमाम कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से प्रियंका लगातार मुश्किलें सुनने के बाद उसे हल करने की कोशिश करती है, तभी कांग्रेस के चुनाव प्रचार में प्रियंका की भूमिका अहम् मानी जाती है। 

 
 
 

अन्य खबरे