राहुल गांधी के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका
12 Apr, 2019
1103
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ख़िलाफ़ मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना का मामला दर्ज करवाया है जिसकी सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। मीनाक्षी लेखी के अनुसार राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के हाल ही में राफ़ेल मामले में फैसले को गलत तरीके से पेश किया है. मीनाक्षी लेखी ने इसी मामले में राहुल गांधी के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया गया है. मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि राहुल गांधी ने राफ़ेल मामले की सुनवाई से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले को 'चौकीदार चोर है' की तरह पेश किया है.