Breaking News

राहुल गांधी ने मजदूरों से बातकर गाड़ी बुक कराई, खाना-मास्क दिया

17 May, 2020 974

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस और लॉकडाउन  मजदूरों का हाल बेहाल है. उनका पलायन लगातार देखने को मिल रहा है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मज़दूरों की सुध लेने के लिए रोड पर बैठकर उनसे बात की. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद एक प्रवासी मजदूर देवेंद्र ने बताया कि राहुल गांधी ने हमारे साथ करीब आधे घंटे का वक्त बिताया। उन्होंने हमारे लिए गाड़ी बुक किया और कहा कि वह हमें हमारे घरों तक छोड़ कर आएगा। उन्होंने हमें खाना, पानी और मास्क दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर चल रहे प्रवासी मजदूरों से बातचीत की। ये मजदूर अपने पैदल ही अपने गृह राज्यों की तरफ जा रहे थे। राहुल गांधी  इन मजदूरों को देखकर रुके और सड़क किनारे बैठकर उनसे उनकी समस्याएं सुनते नजर दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास मजदूरों से मुलाकात की। फुटपाथ पर बैठकर उनसे बातचीत की। उनकी समस्याएं जानीं। राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी से दिल्ली में फंसे प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी की व्यवस्था करने को कहा है। मजदूरों से राहुल गांधी की मुलाकात के बाद ये खबरें आईं कि मजदूरों को डिटेन किया गया है, जिन्हें पुलिस सूत्रों ने पूरी तरह नाकार दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये पूरी तरह गलत खबरें हैं कि जिन प्रवासियों ने राहुल गांधी से बातचीत की उन्हें डिटेन किया है। सभी प्रवासी मजदूर अभी भी स्पॉट पर मौजूद हैं और उन्हें नियमों के अनुरूप बढ़ा ग्रुप होने के वजह से वाहन में नहीं चढ़ने दिया जा रहा है, जोकि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऑफर किए गए थे। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह गलत सूचना है कि राहुल गांधी से मिलने वाले प्रवासियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। प्रवासियों को अभी भी मौके पर रखा गया है। नियमों के अनुसार उन्हें एक बड़े समूह के रूप में वाहन पर चढ़ने की अनुमति नहीं है, जो कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेश किया था। शनिवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से न्याय योजना को लागू करने की मांग की। उन्‍होंने कि सरकार मजदूरों को पैकेज नहीं उनके खाते में सीधा पैसा ट्रांसफर करें। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वह समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के खातों में पैसा डालकर मांग पैदा करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर मांग पैदा नहीं हुई तो देश को आर्थिक रूप से कोरोना वायरस से बड़ा नुकसान होगा।

अन्य खबरे