Breaking News

राहुल ने चुनाव में जुटनेवाली महिलाओं की तारीफ की

19 May, 2019 1377

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण समाप्त होने के बाद  कांग्रेस की महिलाओं को राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान मेहनत करनेवाली महिलाओं की जमकर तारीफ़ की. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि माताओं और बहनों की आवाजें सुनी जानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करने के लिए 59 सीटों पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान शुरू होने के बाद यह अपील की गई। मोदी उत्तर प्रदेश में वाराणसी सीट से दोबारा चुनाव मैदान में हैं। गांधी ने कहा कि आज मतदान का सातवां और अंतिम चरण है। हमारी माताओं और बहनों ने इन चुनावों में अहम भूमिका निभाई है ना केवल उम्मीदवारों के तौर पर बल्कि प्रतिबद्ध मतदाताओं के तौर पर जिनकी आवाजें सुनी जानी चाहिए। मैं उन सभी को सलाम करता हूं।   

अन्य खबरे