लालू के लिए बेटी करेंगी किडनी दान
10 Nov, 2022
583
संवाददाता/in24 न्यूज़.
किडनी के इलाज के लिए राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक लालू यादव (Lalu Yadav) सिंगापुर गए थे और हाल ही में लौटे हैं. अब खबर है कि सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोशनी आचार्य (Roshni Acharya) अपने पिता को एक गुर्दा (kidney) दान करेंगी. परिवार के एक करीबी सदस्य ने यह जानकारी दी. 74 वर्षीय लालू पिछले महीने सिंगापुर से लौटे हैं, जहां वह अपनी गुर्दे की समस्या के इलाज के लिए गए थे. लालू यादव को वहां के चिकित्सकों ने गुर्दा प्रत्यारोपण की सलाह दी है. बता दें कि लालू कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं.