Breaking News

लालू को मिला कोर्ट का प्रसाद ,चारा घोटाले में दोषी करार 

23 Dec, 2017 1468

 

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

मशहूर चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव पर रांची सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। देवघर चारा घोटाला में लालू को दोषी पाया गया साथ ही उनको कोर्ट के फैसले के बाद सीधा बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया। हालांकि लालू की सजा पर कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया, इसका ऐलान 3 जनवरी को किया जाएगा। आपको बता दें कि लालू समेत कुल 22 लोग चारा घोटाले में आरोपी थे जिसमें से 16 आरोपियों को सजा मिली जबकि 6 आरोपी बरी हो गए।

बहरहाल लालू के आरोपी सिद्ध होने के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी का सिलसिला शुरू हो गया। आरजेडी की ओर से प्रवक्ता मनोज झा कोर्ट के इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। इसके जवाब में जेडीयू प्रवक्ता निरज कुमार ने कहा कि लालू को कानून का इंजेक्शन लगा है। लालू के दोषी करार होते ही आरजेडी के तमाम नेताओं ने बयानबाज़ी शुरू कर दी।

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी झुकने वाली नहीं है और भविष्य में और मजबूती से उभर कर आने का माद्दा रखती है तो वहीं मनोज झा ने सीबीआई पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि ,जो कभी सरकारी तोता हुआ करता था आज वह चिप के जरिए काम कर रहा है जो 11 अशोक रोड से संचालित होता है। वहां जो नतमस्तक होता है उन्हें सीबीआई छोड़ देती है और अन्य को प्रताड़ित करती है। 

गौरतलब है कि लालू के दोषी करार दिए जाने के बावजूद उनके तेवर अब भी गरम हैं और भाजपा को देश से उखाड़ देने की मांग लगातार कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि उनके तेवर से पार्टी को किस तरह के साइड इफ्फेक्ट का सामना करना पड़ेगा!

 
 
 
 
 
 

अन्य खबरे