लॉकडाउन तोड़ने से सांसद हेमा मालिनी नाराज़
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मथुरा की बीजेपी सांसद हेमा मालिनी लॉकडाउन का पालन नहीं किए जाने से नाराज़ हैं. उत्तर प्रदेश में आगरा और मथुरा दो ऐसे शहर हैं जहां कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है, कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और पर्यटन स्थल ताज नगरी आगरा में ये ऐसी जगह है जहां दुनिया भर से लोगो पहुंचते हैं। लॉकडाउन की अवधि में भी वहां पर तमाम बाहर के लोगों का जमावड़ा बना हुआ है। बावजूद इसके जिम्मेदार संस्थाएं हैं कि लापरवाही से बाज नहीं आ रही हैं। ताजा घटनाक्रम में लॉकडाउन के दौरान मथुरा के हॉटस्पॉट इलाके में एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में की ठीक उपचार नहीं मिलने पर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई है। हेमा मालिनी ने सीएम योगी से इसी बात को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग से जवाब मांगा है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते मथुरा सांसद मुंबई में फंसी हुई हैं, जिसके चलते वो वहीं से मथुरा पर नजर बनाए हुए हैं। हाल ही में मथुरा में हॉट-स्पॉट घोषित इलाके में इलाज नहीं मिलने से परेशान लोगों का मामला उन तक पहुंचा था, जिसका संज्ञान लेते हुए हेमामालिनी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से चर्चा की और मथुरा की समस्या पर उनका ध्यान खींचा है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय हॉस्पिटल और डॉक्टर आदेशों के बाद भी हॉटस्पॉट इलाकों में इलाज के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि यहां के जिला अस्पताल में इलाज की सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने इस बात पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि छावनी एरिया में गर्भवती महिला का सीएमओ, मथुरा के लिखित आदेश के बाद भी स्थानीय डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड नहीं किया, जिससे हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। हेमामालिनी ने कहा है कि यह बेहद गंभीर और चिंता का विषय है, जिसप गंभीरता से ध्यान देने और कार्यवाही करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि हॉटस्पॉट व छावनी एरिया में जिन लोगों को कोरोना का संक्रमण नहीं है उनका भी शीघ्र इलाज किया जाना जरूरी है। हेमा मालिनी की नाराज़गी इसलिए भी है कि इस माहौल में भी लोग स्थिति की गंभीरता नहीं समझ रहे हैं.