Breaking News

वाजपेयी के बंगले में जा सकते हैं अमित शाह

07 Jun, 2019 1125

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और नवनियुक्त गृह मंत्री अमित शाह को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नई दिल्ली में कृष्णा मेनन मार्ग स्थित बंगले को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आवंटित किया जा सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा मेनन मार्ग पर 6ए को गृह मंत्री के निवास के लिए सूचीबद्ध किया गया है. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) मंजूरी सहित औपचारिकताओं को पूरा करने में लगभग एक महीने का समय लगेगा. शाह को राज्यसभा के सदस्य के रूप में 11 सेंट्रल दिल्ली में अकबर रोड पर बांग्ला आवंटित किया गया था.

अन्य खबरे