Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

दूल्हे की गाड़ी से टकराकर दुल्हन के भाई की मौत, दूल्हा बिना शादी के फरार

16 Jun, 2020 1344

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

शादी की ख़ुशी तब मातम में बदल गई जब शादी में आए दूल्हे के वाहन से टकराकर दुल्हन के भाई की मौत हो गई. उसके बाद बिना शादी के ही दूल्हा बारातियों के संग भाग निकला. यह घटना थाना शमसाबाद के ग्राम गोविंदपुर असदल्ला निवासी रामपाल जाटव ने थाना नवाबगंज के ग्राम अटसैनी पहाडपुर निवासी दामाद मनोज कुमार पुत्र यादराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। रामपाल ने बेटी लक्ष्मी की शादी मनोज के साथ तय की थी। मनोज बीती देर रात बोलेरो नंबर यूपी 76 यू / 8555 को स्वयं चलाता हुआ गांव के बाहर पहुंचा। वहां रामपाल आदि परिजन बारात की अगवानी के लिए खड़े थे। बोलेरो की जोरदार टक्कर लगने से रामपाल के नौ साल के पुत्र प्रांशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के वीरपाल की पुत्री मिथलेश एवं प्रेमपाल की पुत्री सपना तथा ग्राम भटासा निवासी विमल पुत्र पप्पू घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। हादसा होते ही डरकर दूल्हा मनोज आदि बाराती बोलेरो आदि वाहन लेकर भाग गए। दुल्हन शादी का जोड़ा पहने जिस मंडप में दूल्हे के इंतजार कर रही थी उस आंगन में पहुंचे भाई की लाश को देख पछाड़ मार कर गिर गई। घटना की रिपोर्ट दूल्हा सहित बारातियों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि किसी बात को लेकर जनातियो व बारातियों में विवाद हो गया था। इस दौरान दुल्हन के भाई की मौत जीप से कुचल कर हो गई। दूल्हा सहित सभी बाराती फरार हो गए हैं। उनकी तलाश जारी है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.