कोरोना ने बढ़ाया भारत में खतरे का दायरा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खतरे से जूझने को मजबूर है, वहीं भारत में भी कोरोना का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। अब हर दिन 90 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 92,071 नए मामले सामने आए हैं और 1,136 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। कुल 48,46,428 मामलों में 9,86,598 सक्रिय, 37,80,108 ठीक हो चुके और 79,722 मौतें शामिल हैं। भारत का कोरोना से मृत्य दर यानी कोरोना वायरस रोग (कोविड -19) पॉजिटिव लोगों में मरने वालों का अनुपात अगस्त 6 की शुरुआत में 2.15 फीसदी से गिरकर 6 सितंबर को 1.72 फीसदी हो गया है। भले ही मौतों की पूर्ण संख्या बढ़ गई हो लेकिन सीएफआर में गिरावट आ रही है। भारत में लगभग एक सप्ताह से 1,000 से अधिक मौते हो रही हैं इससे पहले रविवार को 94,372 नए मामले सामने आए थे और एक दिन में 1,114 मौतों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 47 लाख का आंकड़ा पार कर गई थी। शनिवार की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 97,570 नए केस सामने आए थे और कोविड-19 से 1201 लोगों की मौतें हुई हैं। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बता दें कि आज से शुरू संसद के मानसून सत्र में 17 नेताओं को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.