Breaking News

विराट कोहली को जन्मदिन पर गिफ़्ट मिला सोने की परत चढ़ा बैट

06 Nov, 2023 508

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने एक सोना की परत वाला बल्ला भेंट किया। बल्ले पर हैप्पी बर्थडे विराट लिखा हुआ है। नीचे लिखा है, आप समर्पण के प्रतीक हैं और इस बात का जीता-जागता सबूत हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।
विराट ने ब्लू आइसिंग के साथ डार्क चॉकलेट केक के ऊपर विशेष रूप से विराट प्रतिमा के साथ बनाया गया एक विशाल केक भी काटा। बता दें कि कल कोलकाता के ईडन गार्डन में विराट कोहली ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपना 40वां वनडे शतक लगाया और सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की। बता दें इस बड़ी उपलब्धि के बाद लगातार कोहली को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।

अन्य खबरे