विधायक की बेटी को कोटा से लाने पर बिहार में दो बॉडीगार्ड और ड्राइवर निलंबित
संवाददाता/in24 न्यूज़.
विधायक की बेटी को कोटा से लाने पर बिहार में दो बॉडीगार्ड और ड्राइवर निलंबित कर दिए गए हैं. बिहार के नवादा जिले के हिसुआ से बीजेपी विधायक अनिल कुमार के दोनों बॉडीगार्ड को भी निलंबित कर दिया गया है। एडीजी हेडक्वार्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिना सक्षम प्राधिकार के दोनों बॉडीगार्ड बिहार से बाहर गए थे। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि यह तीसरी कार्रवाई है। सबसे पहले विधायक को पास निर्गत करनेवाले नवादा सदर के एसउीओ को निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद बिना अनुमति विधायक को लेकर कोटा गए सरकारी ड्राइवर को विधानसभा सचिवालय ने निलंबित कर दिया। अब विधायक के दोनों बॉडीकार्ड को भी निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में विधायक पर अबतक कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि इस पूरे विवाद पर विधायक पर ही सवाल उठ रहे हैं। वे ही लॉकडाउन में अपनी बेटी को लाने के लिए कोटा गए थे। इस संबंध में विधायक का कहना है कि आखिर मुझपर कार्रवाई क्यों? मैंने तो कोई नियम नहीं तोड़ा या कानून का उल्लंघन नहीं किया? पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया, फिर मुझपर क्यों कार्रवाई होनी चाहिए।