विधायक के जन्मदिन पर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोविड-19 को मात देने के लिए सरकार लगातार प्रयास में जुटी है. मगर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें विधायक के जन्मदिन पर सरकारी दिशा निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई. पिंपरी चिंचवड शहर में भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप के जन्मदिन के कार्यक्रम के अवसर पर चिंचवड के रामकृष्ण मोरेे सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में जबरदस्त और भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। अधिकांश लोगों के चेहरों पर मास्क नहीं था। कुर्सियों में लोग बेहद करीब बैठे नजर आए। महापौर माई ढोरे ने भी मास्क नहीं लगाया था। इतना ही नहीं महापौर ने रैंप वॉक भी की। इस कार्यक्रम में उपस्थित 30 महिलाओं पर पुलिस की ओर से दंडात्मक कार्रवाई की गई है। इसके बाद विरोधियों ने मांग की है कि महापौरके खिलाफ भी कार्रवाईकी जाए. पिंपरी चिंचवड़ शहर की मेयर माई ढोरे के अलावा भाजपा की कई नगरसेविका भी इस कार्यक्रम में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखीं। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री प्रार्थना बेहरे भी उपस्थित थी। इस कार्यक्रम को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने अनुमति दी थी। बता दें कि सभागृह में 50 फीसदी लोगों को उपस्थित रहना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.विरोधियों द्वारा इस घटना की आलोचना शुरू है.