Breaking News

विपक्ष देश में बड़ी दुर्घटना करवा सकता है : गिरिराज सिंह

05 Jan, 2024 560

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विपक्ष की राजनीति देखते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने देश में बड़ी साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में बड़ी दुर्घटना करवा सकता है। 22 जनवरी से पहले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले बड़ी घटना हो सकती है। वहीं राम मंदिर को लेकर तेजस्वी यादव के एक बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने पूछा है कि क्या तेजस्वी यादव हज भवन को अस्पताल बना देंगे? भाजपा नेता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी जुबानी हमला किया है।  न्होंने कहा है कि जब राम भक्तों पर अयोध्या में गोली चली थी तो लालू प्रसाद ने मुलायम सिंह का समर्थन किया था। भव्य राम मंदिर राम मंदिर इन लोगों की आंखों में खटक रहा है। बता दें कि तेजस्वी यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर और नरेंद्र मोदी पर बयान दिया था। तेजस्वी यादव के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे इस बात का कोई आश्चर्य नहीं है कि वे लोग हिंदुओं के बारे में अपमानजनक बोलते हैं। उनका रुटीन हो गया है। बता दें मोदी सरकार को टक्कर देने के लिए विपक्ष ने इंडिया गठबंधन भले ही बनाया है, मगर उसके एकता की कमी लगातार सामने आती रही है।

अन्य खबरे