Breaking News

विमान में बुक सीट न देने पर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने दर्ज कराई शिकायत

22 Dec, 2019 1049

संवाददाता/in24 न्यूज़।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने स्पाइस फ्लाइट पर उनकी तरफ से की गई बुकिंग सीट न देने का आरोप लगाते हुए भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। प्रज्ञा ने अपनी शिकायत में स्पाइस के क्रू मेंबर पर ठीक से व्यवहार न करने का भी आरोप लगाया। प्रज्ञा ठाकुर के हवाले से बताया कि उन्होंने कहा- “मैंने अथॉरिटीज को यह सूचित किया है स्पाइक के क्रू ने मेरे साथ बदसलूकी की है। यह मेरे साथ पहले भी हो चुकी है और फिर अभी हुआ। मुझे मेरी तरफ से बुक की गई सीट भी नहीं दी गई।प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा- “मैंने एयरपोर्ट अथॉरिटीज से बात कर इस बारे में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ट्रेन और फ्लाइट सेवा जनता की सेवा के लिए हैं। एक जनता के प्रतिनिधि के तौर पर आम जनता के साथ किस तरह का बर्ताव किया जाए इसके लिए हमलोग जिम्मेदार है। इसलिए, यह हमारी जवाबदेही बनती है कि इस बारे में शिकायत दर्ज कराऊं।”भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम ने भोपाल की सांसद की तरफ से की गई लिखित शिकायत की बात मानी है और कहा कि इस बारे में एन्क्वायरी की जाएगी। जिसमें स्पाइस जेट के क्रू मेंबर से इस घटना को लेकर सवाल पूछे जाएंगे।

अन्य खबरे