Breaking News

चाचा नेहरू की 132वीं जयंती आज

14 Nov, 2021 702

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज चाचा नेहरू की 132वीं जयंती है। जहां आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया। पीएम ने लिखा है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर नमन। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में उत्तर प्रदेश के अब इलाहाबाद में हुआ। उन्होंने 27 मई 1964 को नई दिल्ली में अंतिम सांस ली थी। आजादी के बाद उन्होंने करीब 17 वर्षों तक देश की कमान संभाली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन पहुंचकर पंडित नेहरू को पुष्पांजलि दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेहरू के कथन ‘हमें जो चाहिए, वह शांति की पीढ़ि’ के साथ प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया कि भारत भूमि में फैले सारे भारतवासी ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।  भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है और भारत माता की जय उसकी भूमि पर रहने वाले इन सबकी जय है। पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत माता की जय में किसानों की जय है, जवानों की जय, श्रमिकों की जय है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने भी नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया है। राकंपा नेता ने लिखा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री, राजनेता और दूरदर्शी विद्वान पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन। उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को भी बधाई दी। मंत्री धनंजय मुंडे ने मराठी में ट्वीट किया कि आधुनिक भारत के मूर्तिकार और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें की चाचा नेहरू की जयंती पर आज देश भर में अनेक कार्यकम भी रखे गए हैं।

अन्य खबरे