Breaking News

शरद पवार का मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को पत्र

18 Nov, 2018 1306

संवाददाता/in24न्यूज़/ मुंबई-   

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को पत्र लिखकर राज्य में सूखे की समस्याओं के मद्देनजर ठोस कदम उठाने के लिए व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने का आग्रह किया है.पवार ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा'राज्य सरकार को सूखे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्रवाई करने की जरूरत हैं.जिसपर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने की जरूरत हैं.पवार ने मुख्यमंत्री से मौजूदा हालात से निपटने के तरीके भी सुझाए हैं और कहा कि मुझे उम्मीद है कि सूखे के हालात से निपटने के लिए समय पर कार्रवाई की जाएगी और राज्य की जनता को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि पिछले महिने मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि महाराष्ट्र करीब 180 तालुका सूखे जैसे हालात का सामना कर रहा हैं।  

अन्य खबरे