Breaking News

शरद पवार को फिर मिली जान से मारने की धमकी

13 Dec, 2022 1390

संवाददाता/in24 न्यूज़.


वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार Sharad Pawar) को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने शरद पवार के घर सिल्वर ओक पर फोन कर पूर्व रक्षा मंत्री को मारने की धमकी दी और कहा कि वो मुंबई आकर देसी कट्टे से उन्हें जान से मार देगा। पुलिस ने आईपीसी की धारा 294,506(2) के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू की है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। इस वक्त पुलिस के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि धमकी देने वाले शख्स की पहचान हो गई है। संबंधित शख्स का लोकेशन ट्रेस किया गया है। संबंधित शख्स बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरी तरफ शरद पवार के कार्यालय से मिली जानकारियों के मुताबिक कॉल करने वाला शख्स मानसिक रूप से बीमार है। यह पहले भी एक बार इस तरह की धमकी दे चुका है। पुलिस ने तब उसे हिरासत में भी लिया था। पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। धमकी भरा फोन करने वाले शख्स की तलाश शुरू है। हाल ही में राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई थी। बाद में पुलिस ने धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि शरद पवार देश के अनुभवी और बड़े नेताओं में से एक हैं।

अन्य खबरे