शाहीन बागटुकड़े-टुकड़े गैंग द्वारा प्रायोजित है : रविशंकर प्रसाद
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भले ही देश में नागरिकता संशोधन बिल पास हो चुका है, बावजूद उसके अब भी उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन चल ही रहा है. अगर शाहीन बाग की बात की जाए तो इसपर जमकर राजनीति शुरू है. इसी सन्दर्भ में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शाहीन बाग अब एक इलाका भर नहीं है बल्कि ये एक विचार बन गया है जहां भारते के झंडे का इस्तेमाल उन लोगों को छिपाने के लिए किया जा रहा है जो देश को बांटना चाहते हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इसे टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन मिल रहा है. बता दें, इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भारत को तोड़ने की चाह रखने वालों का समर्थन करने का आरोप लगाया. नड्डा ने यह आरोप, आप सरकार द्वारा पुलिस को जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य पर राजद्रोह का मामला चलाने की अनुमति नहीं देने की को लेकर लगाया. उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक से यह भी पूछा कि राष्ट्र विरोधी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से क्या उनके वोट बैंक को नुकसान पहुंचेगा. बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भारत को तोड़ने की चाह रखने वालों का समर्थन करने का आरोप लगाया. नड्डा ने यह आरोप, आप सरकार द्वारा पुलिस को जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य पर राजद्रोह का मामला चलाने की अनुमति नहीं देने की को लेकर लगाया. उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक से यह भी पूछा कि राष्ट्र विरोधी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से क्या उनके वोट बैंक को नुकसान पहुंचेगा. नड्डा ने ट्वीट किया कि कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अन्य राष्ट्र विरोधी ताकतों ने जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाए. उन्होंने भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने की धमकी दी. फिर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका शुरू हुई. उन्होंने मामले की जांच की और जनवरी 2019 में वे आरोप पत्र दाखिल करने को तैयार थीं. उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा कि उन्होंने (पुलिस ने) इस टुकड़े टुकड़े गैंग के खिलाफ मामला चलने के लिए केजरीवाल की अनुमति मांगी लेकिन एक साल बाद, कल तक भी कोई अनुमति नहीं दी गई. केजरीवाल दिल्ली को यह बताएं कि वह उन लोगों का समर्थन क्यों कर रहे हैं जो भारत को तोड़ने की मंशा रखते हैं ?