Breaking News

शिवसेना की नई मांग हमें स्वीकार्य नहीं : अमित शाह

13 Nov, 2019 1244

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि शिवसेना की नई मांग हमें स्वीकार्य नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर संख्या बन जाती है तो कोई भी राज्यपाल के पास जा सकता है. इस पर विपक्ष पूरी राजनीति कर रहा है. राज्यपाल ने सभी को 6 माह का समय दे दिया है. बनाओ सरकार. राज्यपाल महोदय ने उचित फैसला लिया है. परंतु अभी सबके पास समय है कोई भी जा सकता है. कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ठ वकील ऐसा बयान देते हैं कि मौका छीन लिया है तो यह उनका बचकाना बयान है. हम अकेले सरकार नहीं बना सकते हैं. हमारे पास संख्या है. जो लोग कह रहे हैं कि हम सरकार बना सकते हैं तो भाई सरकार बनाओ. राष्ट्रपति शासन से अगर किसी का नुकसान हुआ है तो वह भारतीय जनता पार्टी का हुआ है. वो दो दिन का समय मांग रहे थे हमने ने तो छह महीने का समय दिया है. हमने पहले ही कहा कि अगर महाराष्ट्र में गठबंधन को बहुमत मिलता है तो देवेंद्र फडणवीस ही मुख्य मंत्री बनेंगे. अमित शाह ने कहा कि मैं नहीं चाहता हूं कि मध्यावधि चुनाव हो. इस पर राज्यपाल महोदय आगे कानूनी सलाह लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे.

अन्य खबरे