शिवसेना नेता सोलंकी ने कांग्रेस से घठबंधन के कारण छोड़ी पार्टी
संवाददाता/in24 न्यूज़।
जिस तरह लोकतंत्र में हर किसी को अभिव्यक्ति की आज़ादी है, उसी तरह कई राजनीतिक दल में रहते हुए अपनी या गठबंधन की पार्टी की आलोचना नहीं की जा सकती. मगर शिवसेना के एक नेता रमेश सोलंकी ने शिवसेना इसलिए छोड़ दी क्योंकि उन्हें कांग्रेस के साथ का गठबंधन रास नहीं आया. गौरतलब है कि शिवसेना के महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने के फैसले से कई नेता और कार्यकर्ता नाराज बताये जा रहे हैं. पार्टी के इस फैसले से नाराज एक नेता ने इस्तीफ़ा दे दिया. शिवसेना नेता रमेश सोलंकी ने कई ट्वीट्स कर कहा कि उनकी अंतरात्मा और विचारधारा ने उन्हें कांग्रेस के साथ काम करने की अनुमति नहीं दी. सोलंकी ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए और शिवसेना के मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई और शुभकामनाएं. सोलंकी ने कहा कि वह 21 साल से शिवसेना के साथ थे और उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे. हालांकि उन्होंने कहा कि वह हमेशा बालासाहेब के शिव सैनिक बने रहेंगे. सोलंकी ने कहा उन्हें पार्टी में 21 साल हो गए. उन्होंने कभी पद या टिकट की मांग नहीं की, दिन और रात हर वक्त पार्टी के आदेश का पालन किया. महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन में रही शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं.