सत्याग्रह जारी रखूंगी : ममता
04 Feb, 2019
1299
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सत्याग्रह तबतक जारी रखूंगी जबतक देश और संविधान की स्थिति ठीक नहीं हो जाती. गौरतलब है कि चिटफंड घोटाले में सीबीआई के कोलकाता पुलिस प्रमुख से पूछताछ करने की कोशिश के खिलाफ धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह देश और संविधान बचाने के लिए सत्याग्रह जारी रखेंगी।ममता बनर्जी कुछ वरिष्ठ मंत्रियों और पार्टी के सदस्यों के साथ बिना कुछ खाए रातभर अस्थायी मंच पर बैठी रहीं। बनर्जी ने धरना स्थल पर मौजूद पत्रकारों से कहा कि यह एक सत्याग्रह है और जब तक देश सुरक्षित नहीं हो जाता मैं इसे जारी रखूंगी।
हालांकि ममता के कदम का संसद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने विरोध किया है और कहा है कि ममता संघीय ढांचे को नुक्सान पहुंचा रही हैं.