सदन के कामों में सांसद उत्साह के साथ हिस्सा लें. पीएम मोदी
02 Jul, 2019
1002
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नए सांसदों को नसीहत दी और सदन में सभी की उपस्थिति पर जोर दिया. उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे सदन के कामों में उत्साह के साथ हिस्सा लें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जीत बड़ी है, इसलिए सबको जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए. संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी का सभी सांसदों ने खड़े होकर ताली बजाकर स्वागत किया. पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि सबको और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. आकाश विजयवर्गीय की हरकतों का जिक्र किए बिना उन्होंने कहा, किसी को भी अमर्यादित आचरण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.