Breaking News

सरकार 125 करोड़ देशवासियों का नाम रखें राम - हार्दिक पटेल

15 Nov, 2018 1281
संवाददाता/ in24न्यूज़/ मुंबई 
जिस तरीके कई राज्यों में शहरों और जिलों का नाम बदलने का सिलसिला जारी हैं.वहीं सरकार के इस फैसले का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं. इसी क्रम में नाम बदलने को लेकर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि देश के 125 करोड़ जनता का नाम राम कर देना चाहिए। हार्दिक पटेल ने कहा कि  इस देश में सिर्फ शहरों के नाम बदलने से देश सोने की चिड़ियां बन जाती तो मैं मानता हूं कि 125 करोड़ हिंदुस्तानियों का नाम राम रख देना चाहिए। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी  बेरोजगारी,और किसानो की बढ़ती समस्या  हैं.लेकिन सरकार मुर्तिया  बनाने के चक्कर में पड़ी हुई हैं.हार्दिक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल का भी नाम बदलने की कोशिश में हैं.लेकिन इसमें राज्य सरकार उनका रोड़ा बन सकती है। 

अन्य खबरे