Breaking News

साध्वी प्रज्ञा का बयान राष्ट्रद्रोह है : भाजपा विधायक

21 Apr, 2019 1200

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

साध्वी प्रज्ञा ने जिस तरह हेमंत करकरे के सन्दर्भ में बयान दिया था, उससे अब  भारतीय जनता पार्टी के ही गोरखपुर से  विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने मालेगांव बम धमाकों की आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर के शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान को राजद्रोह करार दिया है। अग्रवाल ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए और उनकी शहादत का अपमान करना न सिर्फ शर्मनाक बल्कि राजद्रोह भी है। इस बारे में शनिवार को पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा कि हां मैंने यह ट्वीट किया है और मैं अपने बयान पर कायम हूं। हेमंत करकरे भारत के महान शहीद और बेहतरीन पुलिस अधिकारी थे। गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ने हेमंत करकरे के संदर्भ में जो बयां दिया था, उसे उन्होंने वापस ले लिया है और उसके लाइफ माफ़ी भी मांगी है.  

अन्य खबरे