Breaking News

सियासी संकट के बीच सचिन ने दी स्पीकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

29 Jul, 2020 699

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजस्थान में भले ही सियासी जंग चल रही हो, बावजूद इसके सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट नज़र आए. 29 जुलाई यानी आज राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी का जन्मदिन है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सचिन पायलट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। बता दें कि जन्मदिन जैसे अवसर पर लोग विवादों को दरकिनार करके शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं, मगर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि सचिन के विरोधी खेमे में इस बधाई के कई मतलब निकाले जा सकते हैं.

अन्य खबरे