Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

आईपीएल में सुनील के लिए गंभीर विचार

06 Sep, 2020 964

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आईपीएल का मौसम आ गया है. इसपर अपने अपने तरीके से लोगों ने बयानबाज़ी भी शुरू कर दी है. इस कड़ी में  सुनील नारायण के पूर्व आईपीएल कप्तान गौतम गंभीर का मानना है कि यूएई की विकेट से ग्रिप मिलने पर यह स्पिनर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये काफी उपयोगी साबित होगा। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा कि सुनील नारायण को यूएई की विकेटों से थोड़ी भी ग्रिप मिल जायेगी तो वह काफी प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि सुनील नारायण जब रनअप के दौरान गेंद छिपाते हैं तो बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं. यह पता करना मुश्किल होता है कि कौन सी गेंद भीतर आयेगी और कौन सी बाहर रहेगी, क्योंकि हाथ में गेंद देर से दिखने पर बल्लेबाजों के लिये उसे भांपना मुश्किल हो जाता है। बता दें कि यह टूर्नामेंट 29 मार्च से खेला जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। अब इस टूर्नामेंट का आयोजन बायो सिक्योर बबल में संयुक्त अरब अमीरात में किया जा रहा है। बहरहाल, आईपीएल के प्रशंसकों को कोरोना काल में लॉकडाउन में बोरियत से बचाने की तैयारी शुरू है.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.