Breaking News

सीएम हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी

17 Jul, 2020 695

संवाददाता/in24 न्यूज़।
राजस्थान के बाद झारखंड में भी सरकार को इस बात डर सता रहा है कि उसके ऊपर भी गाज न गिर जाए! इसी बीच झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईमेल के जरिये जान से मारने की धमकी मिली है। सोरेन को सुधर जाने की नसीहत देते हुए जान से मारने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री सोरेन को धमकी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में है। जांच के लिए स्‍पेशल इनवेस्टिगेशन टीम बनाई गई है। सीआइडी ने एसआइटी को ई मेल भेजने वाले अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दे दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री दफ्तर को दो अलग अलग धमकी वाले ईमेल मिले हैं। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद अपराध अनुसंधान विभाग एसआईटी गठित कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। रांची के साइबर थाने में बकायदा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। सीआईडी ने आईपी एड्रेस हासिल कर लिया है साथ ही उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी। बहरहाल हत्या की धमकी के पीछे की असली वजह तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

अन्य खबरे