Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में राज्यसभा से निलंबन के खिलाफ राघव चड्ढा की सुनवाई टली

01 Dec, 2023 548

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा की राज्यसभा से निलंबन के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी। सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने चड्ढा के वकील को आठ दिसंबर तक इंतजार करने के लिए कहा। सॉलिसिटर तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा कि यदि आप चार दिसंबर के बाद इस मामले पर विचार कर सकते हैं, तो हम आपको परेशान नहीं करेंगे। इस मामले में कुछ रचनात्मक हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस बात का ध्यान रखेंगे कि केवल राज्यसभा से निलंबन के आधार पर चड्ढा को सरकारी टाइप-7 बंगले से बेदखल नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि इस आधार पर कुछ नहीं होगा। कभी-कभी, शांत रहना अच्छा होता है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने पिछली सुनवाई में चड्ढा के वकील से कहा था कि सॉलिसिटर जनरल ने क्या कहा है, उसे ध्यान से सुनिए। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने चड्ढा को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मिलने और सदन में अपने कथित कदाचार के लिए बिना शर्त माफी मांगने को कहा था। चड्ढा को इस साल अगस्त में पांच राज्यसभा सांसदों का चयन समिति में नाम शामिल करने से पहले उनकी सहमति नहीं लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि कुछ समय से आम आदमी पार्टी और उसके नेता के विवाद लगातार सामने आते रहे हैं।

अन्य खबरे