Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

हाईकोर्ट में लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

01 Apr, 2022 735

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। जमानत याचिका पर अब अगले सप्ताह सुनवाई होगी।हाईकोर्ट में लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर आज जिस बेंच में मामला सूचीबद्ध था, वह बेंच आज नहीं बैठी, जिसके कारण अब मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होगी। हाईकोर्ट में चारा घोटाले से संबंधित मामले में सप्ताह में सिर्फ शुक्रवार को ही सुनवाई होती है, इस कारण अब मामले की सुनवाई अगले शुक्रवार 8 अप्रैल को होगी। पहले लालू प्रसाद को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 21 फरवरी को 5 साल कारावास और 60 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनायी थी। इसके पहले लालू को चारा घोटाले के चार अन्य मामलों में सजा मिल चुकी है, लेकिन उन मामले में आरजेडी प्रमुख को जमानत भी मिल चुकी है और यदि डोरंडा कोषागार से जुड़े मामले में उन्हें जमानत मिल जाएगी, तो उनके जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो जाएगा। फिलहाल लालू प्रसाद बीमार चल रहे हैंऔर रिम्स के पेइंग वार्ड में एक महीने से अधिक तक भर्ती रहने के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर परिवार ने चिंता जताई है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.