Breaking News

हाथरस कांड पर बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल

04 Oct, 2020 702

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जिस तरह पूरे देश में हाथरस कांड के बाद नाराज़गी है, वहीं बीजेपी के एक विधायक ने विवादित बयान देकर अपनी असंवेदनशीलता दर्शा दी है. उनके बोल तक बिगड़े और मामले की गंभीरता का उन्होंने उपहास उड़ाया है. बता दें कि हाथरस में युवती के साथ हुई हैवानियत की घटना पर एक तरफ योगी सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं तो दूसरी तरफ भाजपा के विधायक विवादित बयान दे रहे हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि रेप की घटना रोकने के लिए घर वालों को लड़कियों को संस्कार सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये जिम्मेदारी माता-पिता की है। उत्तर प्रदेश के बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को चांदपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि संस्‍कार से बलात्‍कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी माता-पिता का धर्म है कि अपनी जवान और छोटी बेटियों को शालीन वातावरण में चलने, रहने का तरीका सीखना और सिखाना चाहिए। बता दें कि विधायक के बिगड़े बोल की जमकर आलोचना हो रही है.

अन्य खबरे