Breaking News

श्रीलंका दौरे में भारत की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी संभालेंगे शिखर धवन

11 Jun, 2021 945

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
टीम इंडिया ओपनिंग खिलाड़ी शिखर धवन आगामी श्रीलंका दौरे में भारत की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी संभालेंगे जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान होंगे।भारत की टेस्ट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस समय इंग्लैंड में है इसलिए नए खिलाड़ियों को आजमाने का यह अच्छा मौका था। भारत को श्रीलंका के सीमित ओवरों के इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी 20 मैच खेलने हैं। सभी मैच कोलम्बो स्थित आर प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। वनडे मैच 13, 16 और 18 जुलाई को जबकि टी 20 मैच 21, 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख एवं पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के तौर पर भारत ए टीम के साथ जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। टीम के कोचिंग स्टाफ में भी उनके एनसीए के साथी सदस्य शामिल होंगे। देवदत्त पडिकल, रुतुराज गायकवाड़, नीतीश राणा और चेतन सकारिया को आईपीएल 14 में उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम में चुना गया है। कर्नाटक और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम भी टीम में चुने गए हैं। पृथ्वी शॉ, मनीष पांडेय और संजू सैमसन भी टीम में चुने गए हैं। शॉ भारतीय टीम से हटाए जाने के बाद शानदार फॉर्म में हैं और धवन के साथ ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। तमिलनाडु और कोलकाता नाईट राइडर्स के रहस्यमय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इस दौरे के लिए टीम में चुना गया है। तो शिखर धवन की कप्तानी का आनंद लेने को आप तैयार हो जाइए।

अन्य खबरे