हिजाब के खिलाफ पोस्ट करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या
21 Feb, 2022
657
संवाददाता/in24 न्यूज़
हिजाब को लेकर जारी विवाद देश भर में फैलता ही जा रहा है. स्थिति अब स्थिति हिंसा तक पहुंच गई है। हिजाब के खिलाफ सोशल मीडिया में एक पोस्ट करने पर एक शख्स की हत्या कर दी गयी. मामला कर्नाटक के शिवमोगा का है. मरने वाले युवक का नाम हर्ष था, जिसकी उम्र 23 साल थी. बतया जाता है कि हर्ष स्थानीय बजरंग दल का कार्यकर्ता था. इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही राज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने जिले के स्कूल एवं कॉलेजों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इस घटना ने हिजाब विवाद से पहले ही बढ़े राज्य के राजनीतिक पारे को और चढ़ा दिया है।
इस बारे में पुलिस ने बताया कि, रविवार रात करीब 9 बजे हर्ष की चाकू से गोदकर हत्या की गई। इसके बाद तनाव बढ़ गया। शिवमोगा शहर के कई इलाकों में उपद्रव हुए और गाड़ियों में आग लगा दी गई। अब तक इस घटना के पीछे किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। फिलहाल शिवमोगा जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल में है।
पुलिस हिजाब विवाद से इस मामले को जोड़कर इसलिए देख रही है क्योंकि कुछ दिन पहले ही युवक ने अपने फेसबुक पर्ज पर इससे संबंधित एक पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट में उसने हिजाब का विरोध किया था और भगवा गमछे का समर्थन किया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।
इस घटना के बाद से ही बजरंगदल इस मामले में काफी ऐक्टिव है। बजरंग दल के कर्नाटक संयोजक सुनील केआर ने इसे जिहाद बताया था। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन भी किए।
बता दें कि कर्नाटक के उडुपी के एक स्कूल से शुरू हुआ यह विवाद अब अंतरराष्ट्रीय रूप ले चुका है।