Breaking News

नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने गिरफ्तार

06 Oct, 2022 903

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नेपाल क्रिकेट टीम (Nepal cricket team) के पूर्व कप्तान और आईपीएल खेल चुके क्रिकेटर संदीप लामिछाने को एक नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबर के मुताबिक संदीप को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर अपनी कस्टडी में ले लिया। दरअसल, नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने पर 17 साल की लड़की ने काठमांडु के एक होटल के कमरे में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इस किशोर लड़की ने गौशाला महानगर पुलिस सर्कल में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया कि 22 साल के लामिछाने ने अगस्त महीने में एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। गौशाला पुलिस सर्कल में दर्ज मामले के अनुसार, संदीप लामिछाने 21 अगस्त को कथित तौर पर लड़की को काठमांडू और भक्तपुर के विभिन्न स्थानों पर ले गया। उसी रात काठमांडू के एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया। बता दें कि संदीप लामिछाने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले नेपाल के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए पदार्पण कर सुर्खियां बटोरी थी, मगर इस घृणित कार्यकलाप से इनकी छवि दागदार साबित हुई है।

अन्य खबरे