Breaking News

हुनर हाट से करीब तीन लाख कारीगरों को रोजगार के अवसर मिले : पीएम मोदी

23 Feb, 2020 992
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले तीन वर्ष में हुनर हाट से करीब तीन लाख कारीगरों को रोजगार के अवसर मिले हैं जिसमें महिलाओं की काफी संख्या है. आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात' कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा हमारे देश की विशालता और विविधता को याद करना, नमन करना हर भारतीय को गर्व से भर देता है। इस विविधता के अवसर का अनुभव आनंद से भर देने वाला होता है। कुछ दिन पहले मैंने दिल्ली के हुनर हाट में एक छोटी सी जगह में हमारे देश की विशालता, संस्कृति, परंपराओं के दर्शन किए । उन्होंने कहा कि हुनर हाट में मुझे कई कारीगरों तथा शिल्पकारों से मिलने का मौका मिला। हुनर हाट में भाग लेने वाले कारीगरों में करीब 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। पिछले तीन वर्ष में हुनर हाट से करीब तीन लाख कारीगरों को रोजगार के अनेक अवसर मिले हैं । हुनर हाट के अपने दौरे का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि वहां एक दिव्यांग महिला की बातें सुनकर बड़ा संतोष हुआ।जाफराबाद में महिलाओं के प्रदर्शन के चलते जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. फिलहाल जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुक रही है. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सीलमपुर को मौजपुर और यमुना विहार से जोड़ने वाली सड़क नंबर 66 को अवरुद्ध कर दिया है. अचानक विरोध-प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हो गया. सड़क को खाली कराने के लिए पुलिस प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश कर रही है. बता दें कि शाहीन बाग में महिलाओं के प्रदर्शन के चलते पिछले दो महीने कालिंदी कुंज रोड बंद पड़ा है जिसे खोलने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं. अब जाफराबाद में महिलाओं के प्रदर्शन के चलते नई मुसीबत पैदा हो गई है.

अन्य खबरे