Breaking News

अब लिएंडर पेस हुए टीएमसी में शामिल

29 Oct, 2021 772

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक लिएंडर पेस ने टीएमसी का झंडा थाम अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है। लिएंडर पेस ने गोवा में ममता बनर्जी की मौजूदगी में सदस्यता ली है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते ममता बनर्जी गोवा में हैं। ममता बनर्जी बंगाल के बाद गोवा में अब टीएमसी का विस्तार करना चाहती हैं। गोवा में लिएंडर पेस को टीएमसी में शामिल कर टीएमसी ने मजबूती से चुनाव में उतरने का संदेश दिया है। 48 साल के लिएंडर पेस पद्म श्री, पद्म भूषण से सम्मानित हो चुके हैं। इससे पहले गोवा में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं एकता और धर्मनिरपेक्षता में यकीन रखती हूं, जिस तरह से पश्चिम बंगाल से मुझे लगाव है, उसी तरह गोवा भी मेरे लिए मेरी ही भूमि है। गौरतलब है कि अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीएमसी लगातार दिग्गजों को अपने खेमे में जोड़ रही है। लिएंडर पेस से पहले आज ही अभिनेत्री नफीसा अली भी टीएमसी में शामिल हुई हैं। ममता बनर्जी अभी गोवा की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां वह लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए न सिर्फ बैठकें कर रही हैं, बल्कि दिग्गजों को पार्टी में शामिल भी करा रही हैं। बंगाल चुनाव जीतने के बाद ममता बनर्जी गोवा जीतने में पूरी तरह से जुट गई हैं। अब देखना होगा कि टीएमसी का जनाधार बढ़ाने में लिएंडर पेस को किस्तनी सफ़लता मिलती है!

अन्य खबरे