आरोप : आम आदमी पार्टी वोट देने के लिए विद्यार्थियों के माता-पिता से कसम खिलवाएगी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर राजनीतिक दल की इच्छा होती है कि ज़्यादातर वोट मतदाता उन्हीं की पार्टी दें. इसी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार पर आरोप है कि सरकार दिल्ली के विद्यार्थियों के माता-पिता से आम आदमी पार्टी को ही वोट देने की कसम खिलाई है. गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने स्कूल कमिटियों को आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए स्कूली छात्रों को परिजनों को कसम दिलाने का आदेश दिया है.
इस बाबत विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट किया कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रांगण मे सरकारी ख़र्च से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अभिभावको को ज़बरन बुलाकर आने वाले विधान सभा चुनावों मे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने का पाठ पढ़ायेंगे. भाजपा विधायक दिल्ली के गवर्नर से मिलकर हस्तक्षेप की मांग करेंगे.