Breaking News

धारा 370 के मुद्दे पर बिहार की सियासत गर्म

28 Jun, 2019 1147

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

धारा 370 के मुद्दे पर बिहार की सियासत गर्मा गई है. गौरतलब है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के एक ट्वीट से जदयू और एनडीए में खलबली मच गई है. बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने साफ शब्दों में लिखा है, 370 के मुद्दे पर परम्परागत रुख रखने वाले दलों को अब नरम होना चाहिये. माना जा रहा है कि इस तरह से उनकी हिदायत तो सीधे जदयू को ही है. क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि 370 के मुद्दे पर हमारा समझौता नहीं.

अन्य खबरे