Breaking News

भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

12 Dec, 2023 858

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज राजस्थान के मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा शपथ लेंगे जबकि उनके साथ दो को उप मुख्यमंत्री बनाया गया हैं। विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने एक सुर में उनके नाम पर मुहर लगाई। बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 200 में से कुल 115 सीटों पर जीत दर्ज की है, माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ ही 13 दिसंबर को राजस्थान में भी नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। गौरतलब है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। बता दें कि  भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था।

अन्य खबरे