पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

 03 Jul 2021  545

संवाददाता/in24 न्यूज़।
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफ़ा के बाद अब प्रदेश के नए सीएम के रूप में खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को चुन लिया गया। आज भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। पुष्कर सिंह धामी दो बार खटीमा से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  मुख्यमंत्री रावत के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक देहरादून में बुलाई गई थी। यह बैठक पार्टी हेडक्वार्टर में हुई। बैठक में सभी विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया था। विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक बनाया गया था।  गौरतलब है कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा था कि अगर उन्होंने (तीरथ सिंह रावत) इस्तीफा नहीं दिया होता, तो इससे संवैधानिक संकट पैदा हो जाता। कुछ राज्यों में, कोविड के कारण उपचुनाव में देरी हुई। परिस्थितियों ने इस स्थिति को जन्म दिया है. आज की विधानसभा बैठक में नेता चुन लिए जाएंगे। साथ ही उत्तराखंड में सियासी उठापटक भी समाप्त हो जायेगी।