कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए कृपाशंकर सिंह

 07 Jul 2021  575

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए बढ़ा झटका है कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। इस मौके पर अन्य नेता भी मौजूद रहे। जानकारी के लिए आपको बता देगी कृपा शंकर सिंह साल 2019 में ही कांग्रेस का साथ छोड़ चुके थे। अयोध्या में राम मंदिर के लिए ईंट भेजकर कृपाशंकर सिंह ने इशारा कर दिया था कि अब उनका अगला पड़ाव बीजीपी होगी।