Breaking News

फिल्म अबीर गुलाल को मनसे ने महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने की दी चेतावनी

02 Apr, 2025 249

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को लेकर बवाल मचा हुआ है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे  नेता अमेय खोपकर ने बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की फ़िल्म जो 9 मई को रिलीज होने जा रही है। इसका हम कड़ा विरोध करते हैं। पाकिस्तानी कलाकार के फ़िल्म को हम महाराष्ट्र में किसी भी हालात में रिलीज नही होने देंगे। भारत पर हमले होते हैं, तो पाकिस्तानी कलाकार को लेकर फ़िल्म क्यों बनाया जा रहा है , क्या भारत मे कलाकार नही हैं। भारत पर जब हमला होता है तो  पाकिस्तान के कलाकार मुंह बंद करके रखते हैं।फ़िल्म को लेकर प्रोड्यूसर एसोसिएशन के विरोध है, अगर इसका कोई भी डिस्ट्रीब्यूशन करेगा, उसे आगे किसी भी फ़िल्म का डिस्ट्रीब्यूशन नही करने देंगे। 

पाकिस्तानी कलाकार और उनके कलाकारों के फ़िल्म का विरोध यह मनसे की अधिकृत भूमिका है। 2016 में जो बैठक हुई थी सीएम के साथ उसमें यह तय हुआ था कि जो फ़िल्म अभी बनाई गई है, उसके बाद कोई भी पाकिस्तानी फ़िल्म रिलीज नही होने देंगे। उस समय प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने भी आश्वासन दिया था इसके आगे कोई भी फ़िल्म रिलीज नही होगी। मनसे अपने भूमिका पर कायम है, किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होगा ना ही कोई बातचीत होगी।

अन्य खबरे