निकाह के बाद विदाई से पहले हुई दुल्हन की मौत

 04 Jan 2021  1524

संवाददाता/in24 न्यूज़.

एक कहावत है कि जिसकी मौत तय है उसे कोई नहीं बचा सकता. राजस्थान से एक ऐसी ही बुरी खबर सामने आई है जहां खुशियों भरे माहौल में मातम का रंग घुल गया. बीकानेर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बाद शादी के घर की खुशी मातम में बदल गई. सुभाषपुरा में निकाह के बाद विदाई के समय दूल्हन की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही दुल्हन के परिजनों की रुलाई फुट पड़ी। परिवार के लोग सदमे में आ गए। हालात यह हो गए कि शादी वाले घर पर दुल्हन की मौत की खबर कौन दे। दुल्हन बनी बेटी की मौत से पिता पर तो दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा। घटना सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा की है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाधिकारी एवं प्रशिक्षु आरपीएस जरनैलसिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के फारसों का चौक निवासी महफूज अली की बेटी 20 वर्षीय बेटी फरजाना का निकाह के बाद विदाई कार्यक्रम सुभाषपुरा में चल रहा था। इसी बीच अचानक दुल्हन की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दुल्हन की मौत पर किसी तरह की आशंका नहीं जताई है। इस संबंध में मर्ग दर्ज कराई गई है। दुल्हन की तबियत खराब होने पर तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और उनकी रुलाई फूट पड़ी। वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने काफी देर तक दुल्हन की मौत की खबर घर पर नहीं दी लेकिन, देररात दुल्हन की मौत की खबर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया. फरजाना अपनी शादी को लेकर खुश थी। उसकी सहेलियाँ और बहनें उसके के साथ हंसी-ठिठोली कर रही थीं। अब ससुराल व पीहर पक्ष के लोग विदाई की तैयारी कर रही थे लेकिन, किसी ने सोचा नहीं था कि फरजाना हमेशा के लिए विदाई ले रही है। विदाई के समय अचानक तबियत बिगड़ और वह गश खाकर नीचे गिर पड़ी। वह सबको रुलाकर हमेशा के लिए चली गई। परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। देर रात को जब दुल्हन की मौत की खबर पहुंची तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि फरजाना अब नहीं रही लेकिन, होनी को कौन टाल सकता है। अब फरजाना परिजनों व रिश्तेदारों की यादों में ही रह गई।