Breaking News

अफरीदी ने फिर छेड़ा कश्मीर का मुद्दा

16 May, 2020 972

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कश्मीर से भले ही धारा 370 हटा दिया गया है, मगर पाकिस्तानी इसे अबतक पचा नहीं पाए हैं. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व  कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफीरीदी ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट कहा कि कश्मीरी लोगों की व्यथा समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है। आप को बता दें कि कश्मीर का मुद्दा अफरीदी पहले भी उठाते रहे हैं। उनका यह ट्वीट भारतीय क्रिकेट फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। भारतीय फैंस ने अफरीदी के इस ट्वीट पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, कश्मीर को लेकर अफरीदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि कश्मीरी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है। सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है। कश्मीर को बचाएं। इस पर एक फैन ने लिखा कि बलूचिस्तानी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है, सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है। बलूचिस्तान को बचाएं। वहीं एक और फैन ने लिखा कि पाकिस्तान संभाला नहीं जाता, बलूचिस्तान, गिलगित, कश्मीर चाहिए। सपने देख। सब हाथ से जाएगा। संभल जाओ। फिलहाल अभी पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है। इस वायरस से सभी परेशान है। भारत के बाकी हिस्सों की तरह कश्मीर में भी लॉकडाउन चल रहा है। पूरे भारत में 85000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 2600 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

अन्य खबरे