Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

आईपीएल के लाइव मैच के वीडियो या फोटो पोस्ट करने पर लगी पाबंदी

15 Apr, 2024 1354

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बीसीसीआई ने आईपीएल के मैच को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। यानी अब आईपीएल के लाइव मैच के वीडियो या फोटो पोस्ट करने पर पाबंदी लगा दी गई है। गौरतलब है कि जब भारत के एक पूर्व बल्लेबाज ने आईपीएल मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए अपनी तस्वीर खींची और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तब काफी बवाल हुआ था। इसके तुरंत बाद, पूर्व भारतीय बल्लेबाज को बीसीसीआई स्टाफ द्वारा पोस्ट को हटाने के लिए कहा गया। अब बीसीसीआई ने कमेंटेटर्स, खिलाड़ियों और टीमों पर आईपीएल मैच के दौरान फोटो, वीडियो बनाने या अपलोड न करने का निर्देश दिया है। अगर फिर भी कोई नियमों का उल्लंघन करना है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि कुछ खिलाड़ियों ने हाल ही में मैच के दिनों की तस्वीरें शेयर की थी और उन्हें इन पोस्ट को डिलीट का निर्देश दिया गया था। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक आईपीएल टीम ने मैच का लाइव वीडियो स्ट्रीम कर दिया था, जो कि नियमों का उल्लंघन है और बीसीसीआई ने उस पर नौ लाख का जुर्माना लगाया था। आईपीएल ब्रॉडकास्टर ने मैच टेलीकास्ट राइट्स के लिए बीसीसीआई को हजारों करोड़ रुपए दिए हैं और इसलिए फोटो और वीडियो पर उन्हीं का अधिकार है। बता दें कि इस मामले में बीसीसीआई बेहद गंभीर है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.