Breaking News

आईपीएल में होगी कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की पहली भिड़ंत

08 Mar, 2021 1058

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क्रिकेट प्रेमी जल्द ही आईपीएल का आनंद उठा सकेंगे. गौरतलब है कि आईपीएल के 14वें संस्करण के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन के अपने अभियान का आगाज करेगी. कोलकाता के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था और टीम प्लेऑफ के लिए क्वाफिलाई नहीं कर पाई थी. ऐसे में इस साल टीम की कोशिश होगी कि वो आईपीएल का खिताब तीसरी बार अपने नाम करें. इस साल आईपीएल की कोई फ्रेंचाइजी अपने घरेलू मैदान पर कोई मुकाबला नहीं खेलेगी. ऐसे में कोलकाता अपने शुरूआत के तीन मुकाबले चेन्नई में खेलेगी. उसके बाद टीम मुंबई जाएगी, जहां वो दो मुकाबले खेलेगी. मुंबई के बाद टीम अहमदाबाज जाएगी जहां उसके चार मुकाबले होंगे और आखिरी में टीम बैंगलोर का रूख करेगी, जहां उसे 5 मुकाबले खेलने होंगे. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहली भिड़ंत हैदराबाद में 11 अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगी.  

अन्य खबरे