Breaking News

आज आईपीएल मैच में लखनऊ सुपर जायंटस और दिल्ली का रोमांचक मुकाबला

01 Apr, 2023 1249

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
आईपीएल (IPL) के तहत आज लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) और दिल्ली के बीच रोमांचक मैच होने वाला है। बता दें कि लोकेश राहुल आज पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। राहुल की अगुवाई में टीम पिछले साल लीग के अपने शुरुआती सत्र में प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन बीते कुछ समय से राहुल का बल्ला उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। दिल्ली की टीम को ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में खिताब की संभावनाओं को करारा झटका लगा है, लेकिन उनके पास कप्तान के तौर पर डेविड वार्नर जैसा आक्रामक सलामी बल्लेबाज है। सनराइजर्स हैदराबाद को अपने नेतृत्व में खिताब दिलाने वाले वार्नर दिल्ली के लिए भी ऐसी सफलता हासिल करना चाहेंगे। कोच रिकी पोंटिंग की टीम को हालांकि वार्नर से ज्यादा मिशेल मार्श से उम्मीद होगी। मार्श ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 12 छक्के जड़े थे। बता दें कि लखनऊ के मैदान में आज आईपीएल प्रेमी क्रिकेट का रोमांच देखेंगे।

अन्य खबरे