Breaking News

इंडिया खिलाड़ी देश बने : सचिन

04 Mar, 2019 1666

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

क्रिकेट के भगवान कहे जानेवाले सचिन तेंदुलकर ने रविवार को पणजी में कहा कि वह चाहते हैं कि भारत खेलों से प्यार करने वाले देश की जगह ऐसा देश बने जो खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले। दक्षिण गोवा जिले में एक कार्यक्रम में तेंदुलकर ने कहा कि मैंने कई बार कहा है कि भारत खेलों से प्यार करने वाला देश है लेकिन खेल खेलने वाला नहीं। इसलिए मेरा लक्ष्य है कि भारत को खेल खेलने वाला देश बनाऊं। तेंदुलकर ने कहा कि जब बात स्वास्थ्य की हो तो इसमें हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पता है, हम सब फिट दिखना चाहते हैं लेकिन आंकड़े ऐसा नहीं कहते। इसमें सुधार की काफी गुंजाइश रहती है। मैं यही संदेश सभी को देना चाहता हूं। वहीं इन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के करियर के चयन के मामले में भी अभिभावकों में बदलाव आ रहा है।

सचिन की इस चाहत ने साबित कर दिया है कि देश और देश के खेल के प्रति इनकी सोच में बेहद गंभीरता है. 

अन्य खबरे